राउज एवेन्यू कोर्ट से CM केजरीवाल को मिली राहत पर BJP ने दी ये प्रतिक्रिया

लोकसभा के चुनावी माहौल के बीच ED के भेजे गए एक के बाद एक समन की अवहेलना मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से शनिवार को बड़ी राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 हजार के निजी मुचलके पर सीएम केजरीवाल को जमानत दे दी है। जिसके बाद BJP अब उन पर और हमलावर हो गई है और AAP पर निशाना साध रही है।

राउज एवेन्यू कोर्ट से CM केजरीवाल को मिली जमानत पर BJP ने दी ये प्रतिक्रिया

CM अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत पर BJP नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है, जिसमें वे कह रहे हैं कि ईडी समन की अवेहलना मामले में दिल्ली सीएम केजरीवाल का जमानत लेना दर्शाता है कि उन्हें पेश होना अनिवार्य था और उन्होंने पेश नहीं होकर गलत किया था।

Read Also: ED: हैदराबाद में गिरफ्तारी के बाद दिल्ली लाई गईं BRS नेता के कविता, ईडी की पूछताछ जारी

इसके साथ ही दिल्ली BJP अध्यक्ष ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल लगातार कह रहे थे समन गैरकानूनी हैं पर आज उनके जमानत लेने से सिद्ध हो गया कि समन संवैधानिक व कानूनी रूप से सही थे। उन्होंने कहा कि न्यायालय के विस्तृत निर्णय से स्थिति और साफ होगी। फिलहाल प्रथम दृष्टया यह तय है कि अरविंद केजरीवाल को ईडी के नौवें समन के सामने पेश होना होगा और शराब घोटाले की जांच में भी शामिल होना होगा।

Read Also: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ क्या कुछ बदल जाएगा ?-जानें

इसके इतर BJP सांसद मनोज तिवारी ने CM केजरीवाल को कोर्ट से मिली इस राहत पर कहा है कि इनको बेल मिली है जो इन्होंने अभी तक ED के भेजे गए समनों की अवेहलना की। ED की उस शिकायत पर जब ये कोर्ट गए उसके लिए इन्हें 15 हजार के मुचलके पर और एक लाख की सियोरिटी पर उनको ये बेल मिली है। इसके साथ ही उन्होंने कहा अभी आप जमानत पर हो, क़ानून का पालन करो और दिल्ली शराब नीति मामले में जाकर ED को बयान दर्ज करवाइए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *