Budaun Case:’मैं निर्दोष हूं, सब भाई ने किया’, बदायूं केस में दूसरे आरोपी ने किया सनसनीखेज दावा

Budaun Case
Budaun Case:यूपी के बदायूं में दो बच्चों की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया । दोनो ही मासूमों को बड़ी बेरहमी से मौत के घाट  उतार दिया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए हत्यारोपी साजिद को एनकाउंटर मार गिराया था । लेकिन उसका भाई आरोपी जावेद मौके से फरार हो गया था। देर रात आरोपी जावेद ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया । सरेंडर से पहले जावेद का एक वीडियो भी बनाया गया, जिसमें वह खुद को निर्दोष बता रहा है.

भीड़ ने दुकान को किया आग के हवाले

बदायूं दोहरे हत्याकांड में फरार आरोपित जावेद ने गुरुवार को बरेली में सरेंडर कर दिया है। उसके बाद पुलिस उसे बदायूं ले आई है।साजिद और उसके भाई जावेद ने मंगलवार को बदायूं की बाबा कॉलोनी में कथित तौर पर घर में घुसकर दो बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। दोनों सगे भाई थे। हमले में इनका तीसरा भाई भी गंभीर रूप से घायल हुआ था, लेकिन वो किसी तरह से बच निकला।बता दें कि आरोपी ने हाल ही में नाई की दुकान खोली थी।  मंगलवार देर शाम आरोपी  एक घर में घुसा और तीन भाइयों,12 साल के आयुष, आठ साल के अहान उर्फ हनी और 10 साल के युवराज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था।आयुष और अहान की मौत हो गई थी। युवराज गंभीर रूप से घायल हैं फिलहाल युवराज का  इलाज चल रहा है।इस वारदात के बाद गुस्साए लोगों ने साजिद की दुकान में आग लगा दी थी। लोगों ने आसपास की कुछ दुकानों को भी निशाना बनाया था।

Read also-सुप्रीम कोर्ट ने दो नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर रोक लगाने की याचिका की खारिज

आरोपी ने कही ये बात

वायरल हो रहे वीडियो में जावेद ने दावा किया कि इस हत्याकांड में कोई हाथ नहीं है. जो कुछ भी किया साजिद ने ही किया है.जावेद ने कहा, ”मैं पहले ही सरेंडर के लिए बदायूं जा रहा था. लेकिन वहां बहुत सारी पब्लिक थी. इस डर से मैं दिल्ली चला गया. फिर वहां से बरेली आया. यहां मैं सरेंडर करने ही आया हूं. मैं चाहता हूं कि मुझे पुलिस को सौंप दिया जाए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *