Prakash Parv: सिख श्रद्धालुओं का जत्था ननकाना साहिब के लिए हुआ रवाना, श्रद्धालुओं में खुशी की लहर

Guru Nanak's Prakash Parv: 

Guru Nanak’s Prakash Parv:  सिख श्रद्धालुओं का एक जत्था गुरुवार को पंजाब में अमृतसर के अटारी-वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ।श्रद्धालु गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मनाने के लिए लाहौर के पास ननकाना साहिब गुरुद्वारा जाएंगे। प्रकाश पर्व सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक की जयंती पर मनाया जाता है।श्रद्धालुओं ने कहा कि ननकाना साहिब के दर्शन का मौका मिलने से वे बेहद खुश हैं। ये सिख धर्म के सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में एक है, लेकिन ज्यादा लोगों को वीजा दिया जाना चाहिए था।

Read Also: महाराष्ट्र चुनाव: BJP सांसद अशोक चव्हाण का बड़ा बयान, बोले- चुनाव में ‘बटेंगे तो काटेंगे’ नारे का कोई मतलब नहीं !

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुताबिक वीजा के लिए दो हजार दो सौ चवालीस लोगों ने आवेदन किया था। इनमें सिर्फ एक हजार चार सौ इक्यासी को मंजूरी मिली। बाकी श्रद्धालु निराश हैं।श्रद्धालुओं का जत्था 23 नवंबर को लौटेगा। इस दौरान वो पाकिस्तान में दूसरे गुरुद्वारों का भी दर्शन करेगा।प्रकाश पर्व कार्तिक पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है।

Read Also: दिल्ली में बेकाबू हुआ प्रदूषण, कोहरे के कारण विजिबिलिटी हुई और कम !

सुखविंदर सिंह, अधिकारी, एसजीपीसी- हम यहां सुबह 6.30 बजे आए थे। सुबह छह बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। हमने अब तक नौ बसें भेजी हैं। दो बसें जानी बाकी हैं। उन्हें व्यवस्थित तरीके से बिठा कर भेजा गया है। सीसीटीवी वाले 50 नंबर कमरे से हम पूरी निगरानी रख रहे हैं, ताकि लोगों का कोई सामान, पर्स या पासपोर्ट चोरी न हो।”

सोहन सिंह, श्रद्धालु: मैं पहली बार ननकाना साहिब जा रहा हूं। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मैं बहुत खुश हूं। मैंने अपने गांव से 11 वीजा के लिए आवेदन किया था। इनमें सिर्फ चार को ही वीजा मिला। हमें दोनों सरकारों- पाकिस्तान और भारत से शिकायतें हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *