राखी सावंत के Ex शौहर आदिल खान दुर्रानी ने फिर बसाया घर, कहा -‘ये मेरी पहली शादी है

Rakhi Sawant's ex-husband Adil Khan Durrani settles down again, says - 'This is my first marriage'

Adil Khan Second Wedding- राखी सांवत के एक्स शौहर आदिल खान दुर्रानी ने अभिनेत्री सोमी खान के साथ अपना घर बसा लिया हैं आपको बता दे कि आदिल खान दुर्रानी ने सेमी खान के साथ निकाह कर लिया हैं.खान दुर्रानी का ये दुसरा निकाह(Adil Khan Second Wedding) हैं.सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि ये निकाह सादे ढंग से सुंदर समारोह में हुआ.

उन्होंने पोस्ट में लिखा, “बिस्मिल्लाहिर रहमानिर रहीम। हमें बहुत खुशी हो रही है यह बताते हुए कि अल्लाह की दुआ से हमने एक सिंपल और सुंदर समारोह में निकाह किया है। हम अपने परिवार और दोस्तों का शुक्रिया करते हैं, जिन्होंने हमें प्यार दिया और हमारा सपोर्ट किया। हम शौहर-बीवी के रूप में अपनी नई जर्नी को शुरू करने के लिए काफी खुश हैं। प्लीज हमें दुआओं में याद करना कि हमारी मैरिड लाइफ अच्छी हो

Read also- Delhi: पुलिस ने किया हथियार तस्कर को गिरफ्तार, सात जिंदा कारतूस और दो पिस्टल बरामद

सोमी खान को बिग बॉस 12 सीजन में टीवी पर उनकी बहन सबा खान के साथ देखा था। इस सीजन की विनर दीपिका कक्कड़ इब्राहिम बनीं थीं। वहीं आदिल खान की बात करें तो आदिल पिछले साल तक राखी सावंत के कारण चर्चा में थे। राखी ने उन पर भी आरोप लगाए थे. कि उन्होंने धर्म बदलकर आदिल से निकाह किया फिर भी आदिल ने उनकी कदर नहीं की। इसके अलावा उनपर रेप के आरोप लगे थे।

काफी विवाद के बाद आदिल और राखी सावंत एक दूसरे से अलग हो गए थे। इसके बाद गानों के जरिए दोनों ने अपनी-अपनी कहानी दुनिया को दिखाने की कोशिश की थी। इस विवाद के चलते आदिल 7 फरवरी 2023 को गिरफ्तार भी हुए थे। उन्हें 5 महीने तक जेल में रहना पड़ा था। राखी सावंत ने आदिल पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *