Delhi: पुलिस ने किया हथियार तस्कर को गिरफ्तार, सात जिंदा कारतूस और दो पिस्टल बरामद

Delhi: Police arrested arms smuggler, recovered seven live cartridges and two pistols. delhi crime news in hindi

Delhi: दिल्ली (Delhi) के तिलक नगर थाने की पुलिस टीम ने एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति से पुलिस ने सात जिंदा कारतूस और दो पिस्टल बरामद किए हैं। साथ ही आरोपी से बाइक भी बरामद की गई है। बदमाश को भूपेंद्र सिंह नाम दिया गया है।

Read Also: Bhopal: सचिवालय में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप..

हथियार तस्करों के बारे में मिली जानकारी

बता दें कि पश्चिमी जिला के डीसीपी विचित्र वीर ने बताया कि तिलक विहार पुलिस चौकी प्रभारी नरेश की टीम को मुखबिर से इस मामले की सूचना मिली थी। पुलिस टीम को पता चला कि एक बदमाश बिना नंबर प्लेट की बाइक पर इलाके में हथियार की सप्लाई करने आ रहा है। तिलक नगर एसीपी सुरेंद्र सिंह राठी और तिलक नगर एसएचओ विनीत पांडे की अगुवाई में एक टीम ने बदमाश को पकड़ने के लिए संतगढ़ के पास अपना जाल बिछाया। मुखिबर ने बगैर नंबर प्लेट की बाइक पर आने पर उसे इशारा दिया और बताया कि वह बदमाश है।

Read Also: PM Modi in Assam- PM मोदी ने असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में उठाया जंगल सफारी का लुत्‍फ

पुलिस ने किया हथियार तस्कर को गिरफ्तार

पुलिस ने तुरंत बाइक सवार युवक को रोका। उसकी जेब में पुलिस ने सात जिंदा कारतूस और दो पिस्टल बरामद किए। तिलक नगर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था और पूछताछ में पता चला कि व्यक्ति फरीदाबाद के विक्की उर्फ लंबू से हथियार खरीदकर लाया था और दिल्ली के ख्याला इलाके में बेचने वाला था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह हथियार सप्लाई कर रहा था और कहां-कहां। लंबू या विक्की भी पुलिस की तलाश में है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *