लोक सभा अध्यक्ष ने “अग्रोहा धाम” का लोकार्पण किया

( प्रदीप कुमार )- लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज रायगढ़, छत्तीसगढ़ में अग्रोहा धाम चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा निर्मित अग्रवाल समाज के सामाजिक भवन “अग्रोहा धाम” का लोकार्पण किया। इस अवसर पर श्री बिरला ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए अग्रवाल समाज शिक्षा, चिकित्सा सहित मानव सेवा के सभी क्षेत्रों में समर्पण और संवेदना के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया वे विकसित भारत की संकल्प की सिद्धि में अपनी भूमिका निर्धारित कर सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।ओम बिरला ने आशा व्यक्त की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य बहुआयामी आर्थिक सामाजिक विकास के नए नए कीर्तिमान हासिल करेगा।
उन्होंने श्री साय की सराहना करते हुए कहा उनका लंबा अनुभव, सहज कार्यशैली एवं जनता के बीच उनकी लोकप्रियता निश्चित रूप से राज्य को आगे ले जाएगी। स्वतंत्रता संग्राम में अग्रवाल समाज के योगदान का उल्लेख करते हुए बिरला ने कहा कि देश के युवा क्रांतिकारियों को अंग्रेजी शासन के विरुद्ध लड़ने के लिए  अपने धन से अग्रवाल समाज ने आजादी के आंदोलन में सहयोग करने का कार्य किया। बाद में, स्वतंत्रता के पश्चात् देश के आर्थिक सामाजिक विकास में भी अग्रवाल समाज ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह उल्लेख करते हुए  कि  समाज ने देश में उद्योग, व्यापार और समाज कल्याण के क्षेत्रों में  देशभर में लाखों लोगों को रोजगार दिया और समाज के हर व्यक्ति के जीवन में सकारत्मक बदलाव लाने का कार्य किया है ।

Read also – कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के लिए लोकसभा चुनावी रणनीति बैठकें आयोजित कीं*

ओम बिरला ने समाज द्वारा देश के गांव-कस्बों में बनाई गई धर्मशालाओं की सराहना की। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अग्रवाल समाज की योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि बहुत लंबे समय से  समाज सरकार के साथ सहयोग करके देशभर में अग्रसेन विद्यालय, महाविद्यालय बनाने का कार्य कर रहा है। इसी प्रकार  गरीबों के इलाज के लिए समाज ने जगह-जगह अस्पताल बनाने का कार्य किया है। श्री बिरला ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अग्रवाल समाज ने देश वासियों के लिए सेवा का कार्य  परोपकार की भावना के साथ किया है। बिरला ने देश विदेश में आपदा-संकट के समय अग्रवाल समाज के सेवा के कार्यों की भी सराहना की।
ओम बिरला ने कहा कि प्रधान मंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत बदल रहा है और आर्थिक रूप से  एक शक्तिशाली देश बन रहा है।  उन्होंने आगे कहा कि इस बदलाव में सभी को योगदान देना होगा। नौजवानों और उधमियों का आह्वान करते हुए उन्होंने   कहा कि नई टेक्नोलॉजी का उपयोग कर हमें आर्थिक तंत्र को मजबूत करना होगा ताकि देश तेज़ी से विकसित हो। उन्होंने कहा कि सामाजिक कल्याण के लिए समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन बदलाव की जिम्मेदारी भगवान अग्रसेन ने अग्रवाल समाज को दी है जिसका निर्वहन सबको करना होगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *