आलिया भट्ट की प्राइवेसी लीक मामले पर,पति रणवीर कपूर लगे लीगल एक्शन

Alia bhatt privacy issue ...आलिया भट्ट की प्राइवेसी लीक मामले पर,पति रणवीर

( दीपा पाल ) – बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में पैपराजी को उनके घर में घुसकर फोटो खींचने का लेकर फटकार लगाई। एक्ट्रेस जब अपने लिविंग रूम में बैठी थी। अचानक मुझे लगा कि कोई मुझे घूर रहा है…. मैंने देखा और मेरे पड़ोस की बिल्डिंग में छत पर दो लोग कैमरे से मुझे शूट कर रहे थे! आलिया ने लिखा था कि ‘कौन सी दुनिया में ऐसा होता है और किसने आपको इसकी परमिशन दी है? आपको बता दे कि इस घटना का जिक्र एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक बड़ा सा नोट लिखकर किया। इस घटना पर रणवीर कपूर लीगल एक्शन लेने जा रहे है। रणवीर कपूर का कहना है कि ये घटना बहुत ही शर्मनाक थी और वो इस पूरे मामले पर लीगल एक्शन ले रहे है। Alia bhatt privacy issue 

आलिया की प्राइवेसी पर पति का लीगल एक्शन

रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि ‘ये घटना बेहद घटिया थी । ये किसी की निजता का हनन है। आप मेरे घर में शूट नहीं कर सकते, मेरे घर के अंदर कुछ भी हो सकता है, वो मेरा घर है। ये बिल्कुल गलत था।हम इस पूरे मामले में सही कानूनी तरीकों से एक्शन ले रहे है। हालांकि रणबीर ने इस बारे में ज्यादा बात करने से इनकार कर दिया और कहा जो भी हुआ बहुत ही बेकार था। आगे रणवीर का कहना है कि हम पैपराजी का सम्मान करते हैं।मुझे लगता है कि पैपराजी हमारी दुनिया का एक हिस्सा है। वे हमारे लिए काम करते हैं। और हम उनके लिए काम करते हैं’ लेकिन इस तरह की चीजें करना बहुत शर्मनाक हैं।

Read Also: बिहार से दिल्ली तक लालू यादव के कई ठिकानों पर ED के छापे

आलिया के प्राइवेसी के मामले पर बॉलीवुड के कई एक्टर्स ने उनका साथ दिया। करण जौहर, अर्जुन कपूर, अनुष्का शर्मा से लेकर स्वरा भास्कर तक बॉलीवुड के सितारों ने प्राइवेसी के मामले पर पैपराजी को एक सीमा में रहने की बात की थी। और इस घटना की जमकर आलोचना की गई थी। Alia bhatt privacy issue

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *