कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अगुवाई में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ब्राजील पहुंचा

Shashi Tharoor News:

Shashi Tharoor:  कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल रविवार को ब्राजील पहुंचा जो आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत की मजबूत राष्ट्रीय सहमति और दृढ़ रुख से वहां के नेताओं को अवगत कराएगा।कोलंबिया से यहां पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का हवाई अड्डे पर दूतावास प्रभारी संदीप कुमार कुजूर ने स्वागत किया।

Read Also: West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध समाजसेवी पीरजादा अमीन ने थामा कांग्रेस का दामन

ब्राजील में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर कहा कि इस यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ब्राजील के वरिष्ठ नेताओं और सांसदों से मुलाकात करेगा, जिनमें राष्ट्रपति के मुख्य सलाहकार सेल्सो अमोरिम, विदेश मामलों की महासचिव मारिया लौरा दा रोचा, ब्राजील की सीनेट में भारत-ब्राजील मैत्री मोर्चे के प्रमुख सीनेटर नेल्सन ट्रैड और ब्राजील के ‘चैंबर ऑफ डेप्युटीज’ की विदेश मामलों और राष्ट्रीय रक्षा समिति के अध्यक्ष फिलिप बैरोस शामिल हैं।

प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों के तहत ब्राजील में है।ऑपरेशन सिंदूर’ और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ देश के निरंतर अभियान के संदर्भ में भी प्रतिनिधिमंडल भारत का रुख व्यक्त करेगा।मिशन ने एक बयान में कहा कि नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद शामिल हैं, जो भारत के जीवंत और समावेशी लोकतांत्रिक चरित्र को दर्शाता है।

Read Also: गृहमंत्री अमित शाह का पश्चिम बंगाल दौरा, कोलकाता में कल कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बयान में कहा गया कि ब्राजील में प्रतिनिधिमंडल की मुलाकातें ब्राजील के समकक्षों को भारत में हाल के घटनाक्रमों, खासकर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले के बाद की घटनाओं के बारे में जानकारी देने का अवसर प्रदान करेंगी।इसमें कहा गया कि प्रतिनिधिमंडल सभी तरह के आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत की मजबूत राष्ट्रीय सहमति और दृढ़ रुख से अवगत कराएगा तथा सीमा पार आतंकवाद के प्रति देश की कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति का अपना रुख भी दोहराएगा।ये प्रतिनिधिमंडल उन सात बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक है जिन्हें पाकिस्तान के आतंकवाद से संबंधों के बारे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का पक्ष रखने के लिए 33 वैश्विक राजधानियों का दौरा करने का काम सौंपा गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *