Haryana Minister: हरियाणा सरकार में मिली जिम्मेदारी को लेकर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आभार जताते हुए कही ये बात

Haryana Minister: हरियाणा सरकार के मंत्रियों को रविवार देर रात विभागों का वितरण कर दिया गया है जिसके बाद आज कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल दिल्ली दौरे पर रहे। दिल्ली पहुंचे विपुल गोयल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जहां सिविल एविएशन में चल रहीं योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने की होगी, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू और लोकल बॉडी के क्षेत्र में भी तेजी से विकास करने के लिए काम करेंगे।

Read Also: फोन पर नहीं बनी बात, अब हड़ताली जूनियर डॉक्टरों से CM ममता करेंगी मुलाकात

आपको बता दें, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मंत्रियों को विभाग अलॉट हो चुके हैं। Haryana के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय एवं सिविल एविएशन मंत्रालय मिले हैं। सोमवार को विपुल गोयल दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने अपने विभाग की प्राथमिकताओं को लेकर बात की और साथ ही कई अन्य विषयों पर भी अपनी राय रखी। विभागों के वितरण पर उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया, वहीं अपने विभाग की प्राथमिकताओं और मेनिफेस्टो के वायदों पर फोकस करते हुए काम करने की बात कही।

हरियाणा मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे के बाद CM सैनी और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए विपुल गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर कहा कि “आदरणीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी एवं शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझे कैबिनेट मंत्री के रूप में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी निकाय विभाग तथा नागरिक उड्डयन विभाग का कार्यभार सौंपने के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार। जिस विश्वास के साथ आदरणीय मुख्यमंत्री जी ने मुझे ये दायित्व दिया है मैं उसकी पूर्ति के लिए मैं पूरी निष्ठा के साथ काम करने को प्रतिबद्ध हूं।”

इसके अलावा Haryana के मंत्री विपुल गोयल ने प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार के किए हमले का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार हर बार ऐसे ही आरोप लगाती रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदूषण रोकने को लेकर एक और जहां पराली ना जलने को लेकर सख्त कदम उठाए हैं वहीं AAP की पंजाब सरकार ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया।

Read Also: हरियाणा चुनाव के नतीजों ने स्टेबिलिटी के भाव को और मजबूत किया है-PM Modi

फिलहाल, हरियाणा(Haryana) में सैनी सरकार के गठन के बाद नए मंत्रियों को विभागों का वितरण भी हो गया है। अब देखना यह होगा कि हरियाणा सरकार में मंत्री बने नेता अगले 100 दिनों में क्या बड़े काम करते हैं। वहीं प्रदेश की समस्याओं के निवारण, मूलभूत सुविधाओं में सुधार, बेरोजगारी दूर करने और प्रदेश के विकास के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं ?

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *