Amarnath Yatra: सिविल सोसाइटी सदस्यों ने अमरनाथ यात्रियों का किया भव्य स्वागत, हर-हर महादेव के लगे जयकारे

Amarnath Yatra:

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रियों का पहलगाम बेस पर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया, ताकि वे गुफा मंदिर की ओर आगे बढ़ सकें। यात्रा में भक्तों में भारी उस्ताह नजर आया। भक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारे भी लगाए। सांप्रदायिक सद्भाव दिखाते हुए, मुस्लिम समुदाय के लोग यात्रियों का स्वागत करने के लिए वहां मौजूद रहे।Amarnath 

Read Also: “भारत एक था, भारत एक है और भारत हमेशा एक रहेगा”: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन

नेशनल कॉन्फ्रेंस के स्थानीय विधायक और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। 57 दिन की ये तीर्थयात्रा शुक्रवार को शुरू होगी और 28 अगस्त को खत्म होगी। भक्त अनंतनाग में पारंपरिक 48 किमी के नुनवान-पहलगाम रास्ते या गंदेरबल जिले में छोटे 14 किमी के बालटाल रास्ते से जा सकते हैं। Amarnath Yatra:

Read Also: भामाशाह जी केवल किसी एक समाज के नहीं, बल्कि सम्पूर्ण भारत के प्रेरणा पुरुष हैं: लोकसभा अध्यक्ष

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में ये वो मंदिर है, जहां श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा शुरू करने से पहले प्रार्थना करते हैं। प्रतिष्ठित गौरी शंकर मंदिर में गुरुवार को भक्ति का माहौल था।

यहां शुक्रवार से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा से पहले पारंपरिक आरती की गई। श्रद्धालुओं ने आरती को दिल को छू लेने वाला अनुभव बताया। अमरनाथ यात्रा शुरू करने से पहले वे भक्ति से ओत-प्रोत थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *