टेक्सास में बाढ़ से 32 की मौत, लापता लोगों की तलाश जारी

America: 32 killed in floods in Texas, search for missing people continues

America: अमेरिका के मध्य टेक्सास में आई अचानक बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है, जिनमें 14 बच्चे भी शामिल हैं। बाढ़ के लगभग 36 घंटे बाद भी, अधिकारियों ने अभी तक यह नहीं बताया है कि नदी के किनारे स्थित ईसाई ग्रीष्मकालीन शिविर, कैंप मिस्टिक के 27 बच्चों के अलावा कुल कितने लोग लापता हैं।  America:

Read Also: प्रधानमंत्री मोदी ने दलाई लामा को जन्मदिन की दीं शुभकामनाएं

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को दिन निकलने से पहले महज 45 मिनट में नदी का जलस्तर 26 फीट (आठ मीटर) बढ़ गया, जिससे घर और गाड़ियां बह गईं। खतरा अभी टला नहीं है क्योंकि शनिवार को सैन एंटोनियो के बाहर के इलाकों में मूसलाधार बारिश जारी रही। हेलिकॉप्टर, नाव और ड्रोन्स से लापता लोगों की तलाश की जा रही है। ग्वाडालूप नदी के किनारे शुक्रवार को पानी का बहाव बहुत तेज हो गया, जिससे कई घर एवं शिविर तबाह हो गए। इस हादसे के कारण कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।

Read Also: दलाई लामा के सम्मान में प्रदर्शनी ‘प्रिय कुंदन’, शांति संदेश है मकसद

अधिकारियों ने बताया कि करीब 850 लोगों को बचाया गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम टेक्सास की यात्रा कर रही हैं और उनका प्रशासन जमीनी स्तर पर अधिकारियों के साथ काम कर रहा है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया नेटवर्क पर एक बयान में कहा, मेलानिया और मैं इस भयानक त्रासदी से प्रभावित सभी परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *