CM हिमंता बिस्वा सरमा ने धुबरी के चापर में 3,200 मेगावाट की ताप विद्युत परियोजना की रखी आधारशिला

Assam: असम के धुबरी जिले के चापर में रविवार को मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और अदाणी समूह के निदेशक जीत अदाणी ने 3,200 MW के थर्मल पावर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। धुबरी के लिए यह दिन ऐतिहासिक रहा, क्योंकि अदाणी समूह ने असम में सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक का निर्माण कार्य शुरू किया।Assam: 

Read Also: Bollywood: आईफा सिर्फ एक अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि फिल्मों का जश्न, आईफा में सलमान खान करेंगे परफॉर्म

लगभग 50,000 करोड़ रुपये के निवेश वाले इस थर्मल पावर प्रोजेक्ट की कुल उत्पादन क्षमता 3,200 मेगावॉट होगी। इस प्रोजेक्ट से लगभग 5,000 बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक भूमि पूजन के साथ हुई, जिसके बाद मुख्यमंत्री सरमा और अदाणी समूह के निदेशक जीत अदाणी ने संयुक्त रूप से प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी।Assam: 

Read Also: ATS का बड़ा खुलासा: अलकायदा से जुड़े संदिग्ध आतंकी बना रहे थे बम, पाकिस्तान-तुर्की जाने की थी तैयारी

पत्रकारों से बात करते हुए जीत अदाणी ने कहा कि अदाणी समूह आने वाले दिनों में असम में कई और प्रोजेक्ट्स पर काम करेगा। उन्होंने असम में एक मुफ्त स्कूल खोलने की योजना की भी घोषणा की।मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी इस प्रोजेक्ट के महत्व पर जोर दिया और असम के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास में इसके योगदान की क्षमता के बारे में बात की।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *