Bollywood: कैटरीना को ट्रोल करने पर भड़के सलमान खान, PAPS की लगाई क्लास, बोले- प्रेग्नेंसी के बाद हर किसी का वजन…

Bollywood: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने प्रेग्नेंसी के बाद अभिनेत्री कैटरीना कैफ के बढ़े वजन को लेकर उन्हें ट्रोल करने वालों की आलोचना की। बिग बॉस सीजन 20’ के एक एपिसोड में सलमान खान ने अपनी शर्ट उतारी और मेकअप साफ किया। इस दौरान उन्होंने अपने बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जवाब दिया।इसके बाद बिना किसी का नाम लिए सलमान ने प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर सवाल उठाया।Bollywood: 

उन्होंने कहा कि जब अभिनेत्री फिल्मों में वापसी के लिए तैयार होंगी तो फिट हो जाएंगी।उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद हर किसी का वजन बढ़ता है।सलमान ने कहा, “आप किसी ऐसी महिला को क्यों ट्रोल करते हैं जो प्रेग्नेंट होती है? प्रेग्नेंट होने के बाद सभी का वजन बढ़ता है। जब वह फिल्मों में वापस आएंगी तो फिट हो जाएंगी। वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं। Bollywood: 

Read Also: ATS का बड़ा खुलासा: अलकायदा से जुड़े संदिग्ध आतंकी बना रहे थे बम, पाकिस्तान-तुर्की जाने की थी तैयारी

कैटरीना कैफ ने नवंबर 2025 में बेटे विहान को जन्म दिया था। हाल ही में वह पति और अभिनेता विक्की कौशल के साथ मुंबई में अंबानी परिवार की गणेश पूजा में नजर आई थीं।इस दौरान सामने आए वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने कैटरीना को ट्रोल किया।Bollywood:

Read Also: Delhi BJP Protest : सफाई कर्मचारी की आत्महत्या को लेकर BJP ने किया विरोध प्रदर्शन, AAP पार्षद पर कार्रवाई की मांग की

कई लोगों ने फिल्मों की उनकी पुरानी तस्वीरों को मौजूदा तस्वीरों के साथ शेयर करते हुए दोनों लुक की तुलना भी की।कैटरीना ने इस मामले पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, ‘वीकेंड का वार’ का एपिसोड आने के बाद कई यूजर्स ने कैटरीना के समर्थन में बोलने के लिए सलमान खान की सराहना की। Bollywood:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *