असम: पुलिस ने कछार से लुप्त प्रजाति के छह चिड़ियों को बरामद किया

(दीपा पाल) Assam news – असम पुलिस ने कछार के ढोलाखल झरना इलाके से लुप्त हो चुकि प्रजाति के छह चिड़ियों को बरामद किया।ढोलाखाल असम-मिजोरम अंतरराज्यीय सीमा के पास, सिलचर शहर से लगभग 45 किमी दूर है।यह ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी का मूल पक्षी है। एक पक्षी का बाजार मूल्य 18 लाख रुपये है, तो कुल मिलाकर यह एक करोड़ से ज्यादा होगा.Assam news

कछार एस. सेन, एएसपी का कहना है कि आज तड़के जब हमारे कर्मी ढोलाखाल झरना क्षेत्र के पास गश्त कर रहे थे तो उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को छोटे कंटेनरों के साथ देखा। पीछा करने पर वह व्यक्ति कंटेनरों को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पाया कि कंटेनरों में छह ब्लैक पाम कॉकटू पक्षी थे। यह है एक लुप्त हो चुकि प्रजाति है और भारत का मूल पक्षी नहीं है। यह ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी का मूल पक्षी है। एक पक्षी का बाजार मूल्य 18 लाख रुपये है, तो कुल मिलाकर यह एक करोड़ से ज्यादा होगा।

Read also –मऊ के घोसी में बीजेपी प्रत्याशी पर फेंकी गई स्याही, वीडियो वायरल

बचाई गई हर एक चिड़िया की कीमत 18-20 लाख रुपये है। यानि की इन पक्षियों की कुल कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा है।अब इन्हें गुवाहाटी के चिड़ियाघर में भेजा जाएगा।पाम कॉकटू को गोलियथ कॉकटू या ग्रेट ब्लैक कॉकटू भी कहा जाता है। ये कॉकटू परिवार का स्मोकी ग्रे या काले रंग का तोता होता है।ये न्यू गाइना और केप यॉर्क प्रायद्वीप,क्वींसलैंड और ऑस्ट्रेलिया के रेनफॉरेस्ट और जंगलों में पाया जाता है। ये सोरोंग, पश्चिम पापुआ और इंडोनेशिया के पास भी मिलती हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *