Assam: जमीन के अवैध अतिक्रमण पर फूटा ग्रामीणों की गुस्सा, अरुणाचल सीमा पर गोलीबारी में आठ लोग घायल

ASSAM

Assam: असम के धेमाजी जिले में अंतरराज्यीय सीमा के पास सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के कुछ उपद्रवियों की ओर से की गई गोलीबारी में कम से कम आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी।एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर स्थित मिंगमंग बस्ती में हुई।Assam:

उन्होंने कहा कि ये घटना असम की जमीन पर अरुणाचल प्रदेश के लोगों द्वारा कथित अतिक्रमण को लेकर जारी विवाद का परिणाम है।अधिकारी के अनुसार, सीमा पार से उपद्रवियों ने असम के निवासियों को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलीबारी की।घायलों की पहचान दुर्गेश्वर पाटिर, रोहित डोले, नागराज डोले, बिग्गेश्वर पाटिर, पामे पेगू, संजय तायंग, उत्पल डोले और जान डोले के रूप में हुई है।Assam:

अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को गोगामुख ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बाद में सात लोगों को गंभीर हालत में धेमाजी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।’’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *