तुनिशा की जगह अब अवनीत कौर राजकुमारी मरियम का रोल निभाएंगी

तुनिशा शर्मा की मौत हो जाने के बाद तुनिशा के साथ काम करने वाले को-एक्टर शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा और शीजान खान दोनो टीवी शो के अली बाबा, दास्तान-ए-काबुल में लीड रोल निभा रहे थे। लेकिन तुनिशा शर्मा की मौत हो जाने के बाद शो की शूटिंग को रोक दिया गया था। क्योंकि टीवी शो में बैंक एपिसोड थे । तो इस वजह से उसका प्रसारण दिखाया जा रहा था। लेकिन अब प्रसारण स्टॅाक भी खत्म हो गया था। तो ऐसे में नए लीडिंग स्टार को लेकर शो की शूटिंग शुरू होने जा रही है। एक्टर शीजान की जगह अभिषेक निगम और तुनिशा की जगह प्रिंसेस मरियम का रोल अवनीत कौर के नाम सामने आ रहें हैं।

शो में शीजान की जगह अभिषेक निगम नजर आएंगे

एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की जगह अवनीत कौर वहीं एक्टर शीजान खान की जगह अभिषेक निगम का नाम सामने जरूर आया है लेकिन अभी तक इसकी कोई पुष्टी नहीं हुई है। इस वजह से सच्चाई क्या है और क्या नही है ये तो कुछ दिनों में पता ही चल जाएगा । लेकिन टीवी इंडस्ट्री में इसी की चर्चा है कि एक्ट्रेस अवनीत कौर और एक्टर अभिषेक निगम इस शो में स्टार के तौर पर नजर आएंगे। लेकिन अगर ये बात सच निकली तो ये पहली बार होगा कि एक्ट्रेस अवनीत कौर और एक्टर अभिषेक निगम शो में पहली बार दिखाई देने वाले हैं। बता दें कि एक्टर अभिषेक निगम और एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा दोनो एक साथ काम कर चुके थे।

Read also:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में आज से शुरू हुए राज्यों के मुख्य सचिवों की मीटिंग में लेंगे हिस्सा

नए सेट पर होगी शो की शूटिंग

जानकारी के मुताबिक शो का सेट चेंज कर दिया गया है। शो की शूटिंग नए सेट पर होगी। पूजा वगहरा करने के बाद ही उस जगह में शूटिंग की शुरुआत होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *