ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

कैथल(नवीन मल्होत्रा):सर्दियों में पड़ने वाली भारी धुंध और कोहरे के कारण  बहुत सड़क दुर्घटनाये होती है, सर्दियों  में पड़ने वाली धुंध और कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर कैथल जिला ट्रैफिक पुलिस द्वारा अभी से  सड़क पर चलने वाले वाहनों  के आगे-पीछे रिफ्लैक्टर टेप लगाने और  लोगो को सड़क यातायात नियमो के बारे में जागरूक करने का अभियान शुरू कर दिया है।

जिला  यातायात पुलिस की टीम द्वारा  कैथल में कई जगहों  पेहोवा चौक , छोटू राम चौक , पुरे बस अड्डा , लघु सचिवालय सड़क और अन्य  सडको पर आने-जाने वाले वाहनों थ्री व्हिलर, ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रक, कार सहित वाहनों पर लाल, पीली व सफेद रिफ्लैक्टर टेप लगाई गई, ताकी सडक दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

थाना यातायात  प्रबंधक  रमेश चंद्र  ने कहा कि  सभी वाहन चालकों को बताया जा रहा है  कि आने वाले दिनो में धुंध का मौसम आने वाला है, इस दौरान पुलिस द्वारा धुंध मौसम के दौरान सावधानियां बरतते हुए अपने वाहन धीमी गति में चलाने हेतु जागरुक करने के ईलावा यातायात नियमों की समुचित पालना करने तथा फॉग लाईट व डीपर का प्रयोग करने के दिशा-निर्देश दिए जा रहे है , उन्होंने कहा कि  रात के समय अपने वाहन के खराब होने तथा अन्य किसी भी स्थिती में वाहन को सडक पर खड़ा ना करके सडक से नीचे खड़ा करें, ताकी कोई अप्रिय घटना घटित ना हो सके और उन्होंने कहा कि धुंध कोहरा पड़ने से पूर्व वाहन चालकों, स्कूली बच्चो और आमजन को ट्रैफिक नियमो और धुंध कोहरे के समय सड़क पर वाहन चलाने बारे जागरूकता कार्येकर्म आयोजित किये जायेगे ताकि उन्हें जागरूक किया जा सके, कि धुंध कोहरा पड़ने के दौरान  सड़क पर वाहन चलाने के समय किन किन सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए।

टेक्सी चालक सोम पाल ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस का यह कदम बेहद सराहनीय है, ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों  के आगे-पीछे जो  रिफ्लैक्टर टेप लगाई जा रही है | इस से धुंध कोहरे के समय सड़क पर वाहन चलाने के समय काफी मदद मिलती है, उन्होंने कहा कि  वाहनों  के आगे-पीछे रिफ्लैक्टर टेप लगी होने से सड़क पर चलने वाले वाहन दिखाई देते रहते है और दुर्घटना होने का अंदेशा नहीं रहता।
सीनियर सिटीजन केसर दास ने कहा कि सर्दियों से पूर्व ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का जो अभियान चलाया है यह ट्रैफिक पुलिस का एक अच्छा कदम है , इस से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
स्कूल प्रिंसिपल अशोक अरोड़ा ने कहा कि ट्रैफिक  पुलिस द्वारा लोगो और बच्चो को यातायात के नियमो के बारे में जागरूक करने के लिए स्कूल , कालेजों , टेक्सी स्टैंड और अन्य सार्वजनिक जगहों पर कार्येकर्म आयोजित करके उन्हें जागरूक करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी , उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा सर्दियों में पड़ने वाली धुंद  कोहरे से पूर्व वाहनों पर रिफ्लैक्टर टेप लगाकर उन्हें सड़क पर वाहन चलाने बारे जागरूक करना ट्रफिक पुलिस का  जनहित में यह एक बहुत अच्छा कदम है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *