Ayodhya Crime News: अयोध्या में निर्वस्त्र मिला युवती का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

अयोध्या में दलित युवती का गैंगरेप हत्या, Ayodhya Dalit girl gangraped brutally murdered, उत्तर प्रदेश, अयोध्या पुलिस, अयोध्या में युवती का गैंगरेप हत्या, यूपी क्राइम न्यूज, अयोध्या में क्राइम, ayodhya news, up news, ayodhya gangrape murder">

Ayodhya Crime News: उत्तर प्रदेश के अयोध्‍या जिले में पुलिस ने अनुसूचित जाति (एससी) की लापता युवती का शनिवार को निर्वस्‍त्र शव बरामद किया, जिसकी बेरहमी से हत्या कर आंखें निकाल ली गई थीं और शरीर पर कई जख्म दिए गए थे। पुलिस ने युवती के साथ सामूहिक बलात्‍कार के बाद उसकी हत्या किए जाने का अंदेशा जताया है।अयोध्या के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष तिवारी ने  बताया कि 22 साल की एक युवती की गुमशुदगी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की। शनिवार सुबह युवती का निर्वस्त्र शव बरामद हुआ.

Read also- Health News: पूरी रात सोने के बाद भी दिनभर आती है नींद? तो हो सकती है इस विटामिन की कमी!

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, शव भयावह हालात में था, जिसे देखकर मृत युवती की बड़ी बहन और गांव की दो महिलाएं बेहोश हो गईं। उन्होंने बताया कि युवती गुरुवार रात 10 बजे किसी धार्मिक आयोजन में जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन वह वापस नहीं लौटी, जिसके बाद परिजनों ने गांव में उसकी तलाश की।

सूत्रों के अनुसार, परिजनों ने शुक्रवार को अयोध्या थाने में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस युवती की सक्रियता से तलाश करने के बजाय महज खानापूर्ति कर रही थी। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह युवती के जीजा को उसका शव गांव से आधा किलोमीटर दूर छोटी नहर में मिला। उसने शव मिलने की जानकारी परिवार को दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

Read also- चुनाव आयोग ने इंडिया गेट पर मतदान जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

परिजनों के मुताबिक, युवती की आंखें निकाल ली गई थीं और उसके शरीर की कई हड्डियां भी टूटी हुई पाई गईं। उन्होंने युवती की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का संदेह जताया। परिजनों ने बताया कि युवती का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला था, उसकी आंखें निकाल ली गई थीं, हाथ-पैर रस्सी से बांधे गए थे और चेहरे और कपाल पर गंभीर जख्म के निशान थे। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *