Rajasthan: भरतपुर में पाइपलाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

Bharatpur: राजस्थान के भरतपुर में रविवार सुबह पाइपलाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य के दबे होने की आशंका है। ये जानकारी पुलिस ने दी।पुलिस ने बताया कि अधिकारियों के मुताबिक, जंगी का नगला गांव के पास पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए 10 फुट गहरे गड्ढे को कुछ मजदूर भर रहे थे, तभी मिट्टी धंस गई, जिसके चलते 12 मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए।

Read also- फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में शामिल हुईं बबीता फोगाट, फिटनेस पर साझा किए विचार

पुलिस ने कहा कि चीख-पुकार सुनकर अन्य मजदूरों और परियोजना कर्मचारियों ने बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन मिट्टी की गहराई और भारीपन के कारण तत्काल प्रयास मुश्किल हो गए।सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचे।

Read also- मन की बात कार्यक्रम में PM मोदी ने किया आपातकाल का जिक्र

पुलिस ने कहा कि बचाव दल ने मिट्टी हटाने और फंसे मजदूरों को निकालने के लिए ‘अर्थमूविंग’ मशीन का इस्तेमाल किया।पुलिस ने कहा कि बचाव दल सात मजदूरों को बाहर निकालने में सफल रहा, जिनमें से दो अंकुल (22) और विमला देवी (45) की मौत हो गई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *