केरल: कोझिकोड में निपाह पर काबू, दो सप्ताह बाद स्कूल खुले

(दीपा पाल )-Nipah Virus News: केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस के मामले सामने आने के बाद से ही डर का माहौल है. निपाह वायरस मे कमी को देखते हुए केरल के कोझिकोड में स्कूल दो सप्ताह के बाद फिर से खुल गए हैं क्योंकि निपाह वायरस नियंत्रण में है और कोई नया मामला सामने नहीं आया हैफिलहाल कोझिकोड में निपाह वायरस का खौफ खत्म हो रहा है। स्कूलों में छात्रों को मास्क पहनने और सैनेटाइजर का इस्तेमाल करने को कहा गया है।छात्रों की सुरक्षा और स्वच्छता के लिए उचित सावधानी बरती जाएगी…Nipah Virus News

 Read also – पीएम मोदी भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं- नवीन पटनायक

राज्य भर में निपाह वायरस फैलने के कारण जिला प्रशासन ने पिछले दो सप्ताह से स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने का आदेश दिया था।केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में निपाह का कोई नया सकारात्मक मामला सामने नहीं आया है। इस बीच सात और नमूनों का परीक्षण नकारात्मक आया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *