बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जापान से हारा भारत

Badminton, india, lost to, south korea, asian badminton mixed team, will face, japan, in the last eight, Sports News in Hindi, Badminton News in Hindi, Badminton Hindi News

Badminton News in Hindi : भारत शुक्रवार को यहां बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जापान की अपेक्षाकृत कमजोर टीम से 0-3 से हार गया और इस तरह से प्रतियोगिता में उसके अभियान का निराशाजनक अंत हुआ। दुबई में 2023 के कांस्य पदक विजेता भारत को अपनी लय पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा और 2017 के चैंपियन जापान के खिलाफ उसे करारी हार का सामना करना पड़ा।

Read also- हाथरस में नहर में गिरी कार, हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 5 घायल

क्वार्टर फाइनल के शुरुआती मैच में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रैस्टो की मिश्रित युगल जोड़ी हिरोकी मिदोरिकावा और नात्सु सैतो से 13-21, 21-17, 13-21 से हार गई।पीवी सिंधु के चोटिल होने के कारण महिला एकल में भारत का दारोमदार मालविका बांसोड़ पर था लेकिन वह टोमोका मियाज़ाकी से 12-21, 19-21 से हार गई जिससे भारत 0-2 से पीछे हो गया।

Read also- वाराणसी में 15 फरवरी से होगी ‘काशी तमिल संगमम 3.0’ की शुरुआत, 25 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम

भारत को मुकाबले में बनाए रखने की जिम्मेदारी एचएस प्रणय पर थी। सत्र के शुरू से फॉर्म से जूझ रहे 32 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी दुनिया के 16वें नंबर के केंटा निशिमोटो के खिलाफ दबाव बरकरार नहीं रख सके।जापानी स्टार ने एक घंटे और 17 मिनट में 21-14, 15-21, 21-12 से जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।भारत के लिए यह हार इसलिए भी निराशाजनक है क्योंकि जापान के शीर्ष खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले रहे हैं और उसने दूसरी श्रेणी की टीम उतारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *