स्कूल के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, छात्र को धार्मिक चिह्न पहनने से रोकने का आरोप

अगरतला में एक निजी ईसाई मिशनरी संचालित स्कूल में एक घटना के बाद मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, जब एक टीचर ने कथित तौर पर एक छात्र को धार्मिक प्रतीक से सजा हुआ ब्रेसलेट पहनने से रोक दिया था। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि इससे हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

विरोध के बाद स्कूल प्रशासन ने इस घटना को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ मानते हुए छात्र को ब्रेसलेट दोबारा पहना दिया। उन्होंने धर्मनिरपेक्षता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बल देते हुए कहा कि संस्था सभी धार्मिक मान्यताओं का सम्मान करती है।बजरंग दल के त्रिपुरा राज्य समन्वयक तूतन साहा ने कहा कि इस तरह की कार्रवाइयां बच्चों के प्राकृतिक विकास में बाधा डालती हैं।

Read also- उत्तर प्रदेश में लोग बेरोजगारी, महंगाई और पेपर लीक से त्रस्त : राहुल गांधी

उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए इसे हिंदू धर्म, संस्कृति, परंपरा और संवैधानिक अधिकारों पर हमला बताया।छात्र के पिता डॉ. मनोज नाथ ने कहा कि ब्रेसलेट का धार्मिक महत्व काफी है, इसे गुजरात के सोमनाथ मंदिर से लाया गया था।स्कूल के प्रिंसिपल रेव जिलसन टॉम ने घटना पर खेद जाहिर करते हुए धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के प्रति स्कूल की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

छात्र के पिता डॉ. मनोज नाथ ने कहा कि मेरा भाई मेरे बेटे के लिए गुजरात के सोमनाथ मंदिर से एक ‘ओम’ ब्रेसलेट लाया था और उससे कहा था कि इसे मत उतारो। इसलिए उन्होंने इसे पहना और कभी नहीं हटाया। इसलिए कल एक शिक्षक ने मेरे बेटे और उसके दोस्त से धार्मिक आभूषण उतारने को कहा और इसे जब्त कर लिया, क्योंकि ये एक ईसाई संस्थान था। उसके डर से बाकी विद्यार्थियों ने अपने धार्मिक आभूषण छिपा दिए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *