पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों पर लगा प्रतिबंध, शुक्रवार तक सरकार ने लगाया बैन

दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए दिल्ली में पेट्रोल की बीएस-3 और डीजल की बीएस-4 गाड़ियों के चलाने पर रोक लगाई है। नियम तोड़ने पर 20 हजार का जुर्माना लगेगा। कोहरे के बीच दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस आने जाने वाले लोगों को आधा कर रही है कि कोहरे का वक्त है ऐसे में सावधानी से चले और मोटरसाइकिल और ऑटो एक्सप्रेस स्लीपर ना चलाएं क्योंकि घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम है और हादसों की आशंका लगातार बनी हुई है।

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे जंगलों के बीच से होकर गुजरता है इसलिए घना कोहरा होने के कारण यहां की विजिबिलिटी बेहद कब है जो हादसों की वजह बन रही है। हादसे ना हो इसलिए लगातार पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है और लोगों के चालान भी काट रही है। आज सुबह गाजियाबाद में तापमान 6 डिग्री न्यूनतम और अधिकतम तापमान 11 डिग्री के लगभग बना रहा। सुबह के वक्त दफ्तर जाने वाले लोगों को बेहद दिक्कत हुई लोग अपनी गाड़ी की हेडलाइट जलाकर चलते हुए नजर आए तो वहीं लोगों ने अलाव का सहारा लेकर दिन गुजारा जिन लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है और रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है। वह उनका सहारा लेकर समय काट रहे हैं।

Read also:- AAP ने बीजेपी पर लगाए आरोप कहा- बीजेपी का वादा जहां झुग्गी वहीं मकान देने का वादा पूरी तरह से झूठा

ठंड के कारण मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद ही कम नजर आ रही है, वाहन चालकों को लाइटों का प्रयोग करके चलना पड़ रहा है। घने कोहरे की वजह से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसों की आशंका के चलते हुए ट्रैफिक पुलिस अलर्ट हो गई है। दिल्ली एनसीआर में शीत लहर के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है वहीं गाजियाबाद में भी आज घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं  गाजियाबाद में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। आने वाले दिनों में कोहरे व ठंड का सितम जारी रहेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *