Bangladesh Fire: ढाका के रेस्टोरेंट में आग का तांडव. रेस्टोरेंट में आग लगने से 44 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Bangladesh Fire

Bangladesh Fire: बांग्लादेश की राजधानी ढाका से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। बता दें कि राजधानी ढाका में गुरुवार रात एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई।आग लगने से अब तक 43 लोगों को दर्दनाक मौत हो गई।ढाका के पॉश इलाके में मौजूद यह रेस्टोरेंट 7 मंजिला इमारत में है स्थित था।जैसे ही आग लगने की घटना बिल्डिंग में पता लगी हड़कंप मच गया।कई लोगों ने जान बचाने के लिए बिल्डिंग के ऊपर से छलांग लगी दी। इस भयानक हादसे में कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिली।

Read also- सियासी संकट के खत्म होने के बाद सुक्खू कैबिनेट ने सातवें राज्य वित्त आयोग के गठन का लिया फैसला

स्वास्थय मंत्री ने जाना मरीजों का हाल

आग लगने की घटना से घायल हुए लोगों को हास्पीटल में भर्ती कराया गया।बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री सामंत लाल सेन ने ढाका में मरीजों का हालचाल जानने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे।इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आग लगने से अब तक  3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक व्यक्ति की पुलिस हॉस्पिटल में आग लगने से मौत हो गई। अब मरने वालो का आकडा बढ़कर 44  हो गया है।

 40 घायलों का चल  रहा है इलाज

बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार ढाका के बर्न हॉस्पिटल में 40 घायलों का इलाज चल रहा है। उन्होंने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि घायलो की हालात बेहद गंभीर है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है.

75 लोगों को किया गया रेस्क्यू

ढाका के जिस रेस्टोरेंट में आग लगी वह राजधानी में बेली रोड पर स्थित है।यह रेस्टोरेंट बिरयानी के लिए मशहूर है।हादसे के बाद सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में से  अब तक 75 लोगों को रेस्क्यू किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *