Bank Strike: SBI सहित कई सरकारी बैंकों में आज से दो दिन की हड़ताल 

नई दिल्ली: लोगों को बैंकों में 15 और 16 मार्च की हड़ताल के चलते परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बता दें, बैंकों के निजीकरण के विरोध में आज और कल बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में बैंक सीधे 17 मार्च को खुलेंगे।

वहीं, दो दिन बैंक बंद रहने से बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहेगा। हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में पैसा निकालने और जमा करने, चेक क्लीयरेंस और ऋण मंजूरी जैसी सेवाओं पर असर पड़ेगा।

जानकारी के लिए आपको बता दें, आल इंडिया बैंक एम्पलायीज एसोसियेसन के महासचिव सी. एच. वेंकटचलम ने एक वक्तव्य में कहा था कि 4, 9 और 10 मार्च को मुख्य श्रम आयुक्त के साथ हुई समाधान बैठक में कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला।

इसलिए 15 और 16 मार्च को लगातार दो दिन हड़ताल का फैसला किया गया है। बैंकों के करीब 10 लाख कर्मचारी और अधिकारी इसमें भाग लेंगे।

गौरतलब है कि बजट में केंद्र सरकार द्वारा दो बैंकों के निजीकरण की घोषणा की गई थी। लेकिन उन बैंकों का नाम क्लीयर नहीं किया गया था।

इसके विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर देश भर में हड़ताल का फैसला लिया गया था।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *