मॉरीशस यात्रा से पहले PM बोले- दोनों देशों के बीच संबंधों का नया और उज्ज्वल अध्याय खुलेगा

PM Modi News:

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होते हुए कहा कि ये यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों में एक “नया और उज्ज्वल” अध्याय खोलेगी।पीएम मोदी 11 और 12 मार्च को मॉरीशस के दौरे पर रहेंगे।प्रधानमंत्री ने मॉरीशस जाते समय दिए बयान में कहा, “मॉरीशस एक करीबी समुद्री पड़ोसी देश है, जो हिंद महासागर में भारत का एक प्रमुख साझेदार और अफ्रीकी महाद्वीप का प्रवेश द्वार है। हम इतिहास, भूगोल और संस्कृति से जुड़े हुए हैं।”

Read also-नौ साल से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार

उन्होंने कहा, “गहरा आपसी विश्वास, लोकतंत्र के मूल्यों में साझा विश्वास और हमारी विविधता का जश्न मनाना हमारी ताकत हैं।”प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच घनिष्ठ और ऐतिहासिक लोगों से लोगों का जुड़ाव साझा गौरव का स्रोत है।उन्होंने कहा, “हमने पिछले 10 सालों में लोगों को ध्यान में रखकर महत्वपूर्ण प्रगति की है। मुझे भरोसा है कि ये यात्रा अतीत की नींव पर बनेगी और भारत और मॉरीशस संबंधों में एक नया और उज्ज्वल अध्याय खोलेगी।”

Read also-MP Politics: भोपाल में भरभराकर गिरा मंच, विरोध-प्रदर्शन के दौरान मंच गिरने से कांग्रेस नेता हुए घायल

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *