भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन, लंबे समय से थे बीमार

भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र चंचल लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।

लेकिन आज माता की भेटें गाने वाले भजन नरेंद्र चंचल ने अब दुनिया को अलविदा कह दिया है। अपोलो अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, उनके मस्तिष्क में रक्त का जमाव हो गया था।

Narendra Chanchal Biography, Age, Wife, Children, Family, Caste, Wiki & More

उन्होंने शुक्रवार को करीब साढ़े 12 बजे अंतिम श्वास ली। नरेंद्र चंचल का जन्म अमृतसर में एक धार्मिक पंजाबी परिवार में 16 अक्टूबर 1940 को हुआ था।

उनके घर में धार्मिक माहौल था और उनकी मां भजन और आरती गाया करतीं थीं। उन्होंने अपनी मां से गाना सीखा और माता के भक्ति संगीत को अपार लोकप्रियता प्रदान की।

Also Read ‘राधे’ फिल्म के रिलीज होने की अनाउंसमेंट पर दिशा पटानी बोलीं- सिनेमाघरों में…

गुलशन कुमार की कंपनी टी सीरिज से उनका करीबी नाता रहा। उन्होंने 1973 में बालीवुड फिल्म पुलिसमैन के लिए पहला गीत गाया।

लेकिन 1980 में आई फिल्म ‘आशा’ के ‘तूने मुझे बुलाया’ तथा 1983 में ‘अवतार’ के ‘चलो बुलावा आया है’ गीतों ने धूम मचा दी। उन्होंने आधा दर्जन से अधिक फिल्मों के कई गीतों को अपनी आवाज़ दी।

इसके अलावा उन्होंने 1400 से अधिक गीतों, भजनों की 270 से ज्यादा एल्बमों को सुरों से सजाया। उन्हें अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत की मानद नागरिकता भी प्रदान की गई थी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर दुख जताया है, उन्होंने लिखा कि लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल जी के निधन के समाचार से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने भजन गायन की दुनिया में अपनी ओजपूर्ण आवाज से विशिष्ट पहचान बनाई. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं, ओम् शांति!

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *