दिल्ली के सराय रोहिल्ला के पास मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतरे

Sarai Rohilla news – दिल्ली के सराय रोहिल्ला स्टेशन के पास बड़ा हादसा हुआ है. एक मालगाड़ी के दस डिब्बे शनिवार को पटरी से उतर गए।यह हादसा शनिवार सुबह उस वक्त हुआ जब ट्रेन जखीरा फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रही थी।यह हादसा पटेल नगर-दयाबस्ती सेक्शन पर जखीरा फ्लाईओवर के पास हुआ है. DCP रेलवे केपीएस मल्होत्रा का कहना है, ट्रैक पर किसी व्यक्ति के हताहत होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है, उन्होंने कहा, बचाव अभियान जारी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मालगाड़ी में लोहे की शीट के रोल लोड किए गए थे. ट्रेन का नाम BHPL सीडीजी लोड है जो बॉम्बे से चंडीगढ़ जा रही थी. अधिकारियों का कहना है कि रेलवे ट्रैक के आसपास कई लोग थे, ऐसे में किसी के दबे होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है.

Read also – MSP पर एक कमेटी बना सकती है केंद्र सरकार, रविवार की बैठक में किसान संगठनों को दिया जाएगा प्रस्ताव

एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि बचाव कार्य के लिए रेलवे पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. ‘लोहे की चादर के रोल मालगाड़ी में लदे हुए थे. ट्रैक पर किसी व्यक्ति के हताहत होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *