कोरोना मामलों में बड़ा उछाल, बीते 24 घंटे में सामने आए 41965 नए मामले 

नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 41,965 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बुधवार को बढ़कर 3,28,10,845 हो गई।

वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर अब 3,78,181 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 460 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,39,020 हो गई।

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,78,181 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.15 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 7,541 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.51 प्रतिशत है।

देश में अभी तक कुल 52,31,84,293 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 16,06,785 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई।

संक्रमण दर 2.61 प्रतिशत है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.58 प्रतिशत है, जो पिछले 68 दिन से तीन प्रतिशत से कम है। देश में अभी तक कुल 3,19,93,644 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।

मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को एक दिन में कोविड-19 रोधी टीकों की सबसे ज्यादा 1.33 करोड़ खुराक दी गई। देश में अभी तक टीकों की कुल 65.41 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए।

देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *