Operation Sindoor: इंस्टाग्राम पर विराट कोहली का पोस्ट हुआ वायरल, सेना के पराक्रम पर दिया बड़ा बयान

Operation Sindoor :

Operation Sindoor: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारतीय सेना की तारीफ की हैभारत ने गुरुवार रात को जम्मू और पठानकोट सहित अपने सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने के पाकिस्तान के प्रयासों को पूरी तरह से फेल कर दिया था।

Read also-हरियाणा राज्य महिला आयोग ने सभी केसों की सुनवाई अगले आदेश तक की स्थगित

देश के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में 15 स्थानों पर इसी तरह के प्रयासों को विफल कर दिया, जबकि दोनों देशों के बीच बड़े संघर्ष की आशंकाओं के बीच तनाव बढ़ गया।
कोहली ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर लिखा, “हम इन कठिन समय में हमारे देश की रक्षा करने के लिए अपने सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता में खड़े हैं और उन्हें सलाम करते हैं। हम अपने नायकों की अटूट बहादुरी के लिए हमेशा उनके ऋणी रहेंगे। हमारे महान राष्ट्र के लिए उनके और उनके परिवारों द्वारा किए गए बलिदानों के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।

 

Read also- Operation Sindoor: पाकिस्तान गोलाबारी से रिहायशी इलाकों में भारी नुकसान, सरहद पर बढ़ा तनाव

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *