पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के मैनागुड़ी में बड़ा रेल हादसा हो गया है। जलपाईगुड़ी में ट्रेन हादसा हुआ है। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। 45 से ज्यादा लोग घायल है।
जलपाईगुडी DM ने इसकी पुष्टि की है। कई यात्रियों के डिब्बों में फंसे होने की आशंका है, जिन्हें रेस्क्यू करने के लिए ऑपरेशन जारी है। अंधेरे की वजह से बचाव अभियान में मुश्किल आ रही है।
पटना से गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस (15633 (up)) की कई बोगियां बेपटरी हो गई। इस हादसे में कई जख्मी हो गए हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है।