दिल्ली की वायु गुणवत्ता अब भी बहुत खराब में बरकरार

Delhi AQI–  दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार सुबह भी ”बहुत खराब” श्रेणी में बनी रही। कई जगहों पर “गंभीर” वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) देखा गया। सीपीसीबी के अनुसार, बुधवार सुबह आठ बजे आनंद विहार का एक्यूआई 378, डीटीयू का 361, आईटीओ का 365 और लोधी रोड का 366 दर्ज किया गया।

Read also- दिल्ली में 18 साल के एक युवक की चाकू मारकर हत्या, लूट के इरादे से हत्या की वारदात को दिया अंजाम

इस बीच, अशोक विहार का एक्यूआई सबुह आठ बजे 420, बवाना का 449, द्वारका सेक्टर आठ का 406, नरेला का 417 और वजीरपुर 422 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’, 401 से 450 के बीच ‘‘गंभीर’’ और 450 से ऊपर को ‘‘बहुत गंभीर’’ माना जाता है।

PTI

So

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *