आर्थिक तंगी की वजह से सिलेंडर डिलीवर करती थी बिग बॅास की फेम अर्चना गौतम, बोली……

दीपा पाल – बिग बॉस 16 की ड्रामा क्वीन अर्चना गौतम घर घर में फेमस हो गई। अर्चना बिग बॉस के घर में रहते हुए दर्शको का खूब मनोरंजन किया था। उनकी भाषा को लेकर भी बिग बॉस के घर में काफी मजाक बनाया। भले ही अर्चना शो जीत नही पाई हो, लेकिन अच्छी फैंस फॉलोइंग उन्हें मिल गई. हाल ही में अर्चना गौतम ने एक इंटरव्यू मे अपने बचपन के बारे मे बात की। उन्होंने इंटरव्यू में एक खुलासा किया कि उनका बचपन काफी गरीबी में बीता है।

गरीबी मे बीता अर्चना का बचपन

अर्चना गौतम का जन्म उत्तरप्रदेश के मेरठ में हुआ था। काम के चलते वो मुंबई शिफ्ट हुई थी। उन्होंने रियलटी शो सेल्स का बाजीगर से पहचान पाई। इस शो मे उन्होने सेल्स डिपार्टमेंट एम्प्लोई के रूप मे हिस्सा लिया था और जज रवि किशन को इंप्रेस किया था. इसके बाद वो अर्चना गौतम मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया मे गई. अर्चना बताती है कि बचपन मे वो पैसो कमाने के लिए खाली सिलेंडर डिलीवर किया करती थी।

Read also:- मकान में शॉर्ट-सर्किट से आग लगने से लाखों रूपये का घरेलू सामान जलकर हुआ राख

आपको बता दें कि साल 2007 -2008 मे अर्चना के परिवार की आर्थिक स्थिती काफी खराब थी। और फाइंशियल कंडीशन भी ठीक नही थी. इन सब स्थितियों को देखते हुए एक्टर ने पैसे कमाने के लिए खाली सिलेंडर डिलीवर का काम शुरू किया। आपको बता दें कि एक सिलेंडर डिलीवर करने पर 10- 20 रूपये मिलते थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *