बिहार में जारी राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुए अखिलेश यादव

#Bihar

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सारण से इस यात्रा का हिस्सा बने हैं। पटना में पैदल मार्च से पहले वाहन के जरिए यह आखिरी दिन की यात्रा है। Bihar

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर लिखा, “शनिवार सुबह, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी सारण में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुए।” इसके साथ ही उन्होंने कहा, “लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस ऐतिहासिक आंदोलन में उनका स्वागत है। वह बीजेपी के इशारों पर हो रहे लोकतंत्र के विनाश के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक अडिग सहयोगी रहे हैं और उत्तर प्रदेश तथा देश भर में गरीबों और वंचितों की एक मज़बूत आवाज रहे हैं।’’ Bihar

Read Also: उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में RSS के जिला सह संघ चालक के बेटे की बेरहमी से हुई हत्या

यात्रा का शनिवार को 14वां दिन है और आगामी सोमवार को पटना में पैदल मार्च से पहले, वाहन के जरिए यह आखिरी दिन की यात्रा है। सासाराम से 17 अगस्त को शुरू हुई 16-दिवसीय यात्रा एक सितंबर को पटना में ‘‘विशाल पैदल मार्च’’ के साथ समाप्त होगी। Bihar

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। यह यात्रा अब तक रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी, नवादा, शेखपुरा, नालंदा, लखीसराय, मुंगेर, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज और सीवान से होकर गुजर चुकी है। अब यह यात्रा सारण, भोजपुर, पटना गुजरेगी। Bihar

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *