जम्मू-कश्मीर चुनाव: दूसरे चरण के मतदान से पहले मतदान केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Jammu & Kashmir Polls:

Jammu & Kashmir Polls: जम्मू कश्मीर के 26 विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित 3,500 मतदान केंद्रों पर 13 हजार से ज्यादा मतदान कर्मचारियों ने मंगलवार को मोर्चा संभाल लिया, जहां केंद्र शासित प्रदेश में दूसरे चरण के मतदान के तहत बुधवार को वोट डाले जाएंगे।अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बल के जवान सुबह-सुबह मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए।

Read also-पैरालंपिक के पदक विजेताओं पर रुपयों की बरसात, मिलेंगे इतने लाख रुपए

मतदान केंद्र के पास बढ़ी सुरक्षा- उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र के आसपास बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है, ताकि ये पक्का किया जा सके कि दूसरे दौर का मतदान भयमुक्त माहौल में हो।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “चूंकि, दूसरे चरण का मतदान कल (बुधवार) होगा, इसलिए हमने ये पक्का करने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।”

Read also-Weekend Sleep : हार्ट अटैक, बीपी और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियां से है बचना तो वीकएंड पर करें ये काम

EC ने बनाए इतने मतदान केंद्र- बुधवार को मतदान समाप्त होने के बाद जिन ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) रखी जाएंगी, उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और उन्हें चौबीसों घंटे डिजिटल निगरानी में रखा जाएगा।एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, “मतदाताओं  को बिना किसी परेशानी के सुचारू रूप से मताधिकार के इस्तेमाल की सुविधा देने के लिए भारत निर्वाचन आयोग (EC) ने इन क्षेत्रों में 3,502 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें 1,056 शहरी मतदान केंद्र और 2,446 ग्रामीण मतदान केंद्र शामिल हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *