Bihar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बोले- निर्वाचन आयोग हिंसा को कतई बर्दाश्त नहीं…

Bihar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को कहा कि निर्वाचन आयोग चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा को कतई बर्दाश्त नहीं करता और वह शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।Bihar:

Read Also: Dularchand Yadav Murder Case : दुलार चंद यादव की मौत के मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह गिरफ्तार

कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, “निर्वाचन आयोग हिंसा को कतई बर्दाश्त नहीं करता। बिहार में चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कानून-व्यवस्था के दायरे में संपन्न होंगे। सभी मतदाताओं को लोकतंत्र का उत्सव मनाने का अवसर मिलेगा।उन्होंने कहा कि बिहार में मतदान छह नवंबर एवं 11 नवंबर को होंगे और मतगणना 14 नवंबर को होगी।मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आग्रह किया।कुमार ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा। जय हिंद, जय भारत।”Bihar:

Read Also- Karnataka: बेंगलुरू में रफ्तार का कहर, एंबुलेंस की चपेट में आने से दंपति की दर्दनाक मौत

बिहार के विवादास्पद पूर्व विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मोकामा से जेडीयू के उम्मीदवार अनंत सिंह को जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलार चंद यादव की मौत के मामले में शनिवार देर रात एक अभियान में गिरफ्तार कर लिया गया।हाल ही में अपने समर्थकों से भिड़ंत के बाद से ही यादव की हत्या की जांच के घेरे में रहे अनंत सिंह को राज्य की राजधानी से लगभग 200 किलोमीटर दूर बाढ़ स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया।Bihar:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *