Karnataka: बेंगलुरू में रफ्तार का कहर, एंबुलेंस की चपेट में आने से दंपति की दर्दनाक मौत

Karnataka

Karnataka: कर्नाटक के बेंगलुरू में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक दंपति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। ये हादसा शनिवार रात करीब 11 बजे शांति नगर बस स्टैंड के पास के एच जंक्शन पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी।पुलिस के अनुसार, एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन उसे रविवार सुबह पकड़ लिया गया और पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।Karnataka

Read also- जयपुर में दर्दनाक हादसा, निजी स्कूल की चौथी मंजिल से कूदी 9 वर्षीय छात्रा, मौत से मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एंबुलेंस तेज रफ्तार में थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे उसने कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी। एंबुलेंस ने एक बाइक को कुछ मीटर तक घसीटा और फिर जाकर पास के सिग्नल कंट्रोल पोस्ट से टकरा गई।मृतकों की पहचान इस्माइल (40) और समीना बानो (33) के रूप में हुई है, जो सोमेश्वर नगर के निवासी थे। दोनों को हादसे के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें बचा नहीं सके।Karnataka

Read also-IND vs AUS T20: टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने दिया 187 रनों का लक्ष्य

दो अन्य घायलों का भी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने एंबुलेंस को पलट दिया, ये आरोप लगाते हुए कि हादसे के वक्त एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और एंबुलेंस चालक से पूछताछ जारी है।Karnataka

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *