बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम: ईडी के समन से बचने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल

Delhi Liquor Case:  बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम ने शुक्रवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल जांच एजेंसियों से डर गए हैं।दुष्यंत गौतम ने कहा कि अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में शामिल है, जो लोग जेल के अंदर हैं उन्हें सही तथ्यों के कारण जमानत नहीं मिल रही है।दुष्यंत गौतम ने कहा कि वे सजा से डर रहे है। सबसे ऊपर कानून है, कोई भी बच नहीं सकता।आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चौथी बार समन जारी किया है।

Read also –दिल्ली: सर्द मौसम में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल जारी

दुष्यंत गौतम, नेता, बीजेपी:शराब घोटाले में साफ साफ वो इन्वोल्व हैं। अंदर जो जेल में बैठे हैं उनको जमानत नहीं मिल रही तथ्य हैं पूरे के पूरे और कहीं न कहीं इनकी इन्वोल्वमेंट है इसलिए ईडी से बचने का काम कर रहे हैं। साफ-साफ दिखाई दे रहा था कि चोर की दाढ़ी में तिनका। अपराध किया है सजा से डरने का काम कर रहे हैं और कानून बहुत बड़ा होता है । जिनकी इन्होंने भी शपथ ली है संविधान की शपथ ली है कब तक बचेंगे, ऐसे बचा नहीं जाता। जो गुनाह किया है उसकी सजा भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *