कर्नाटक में बस किराया बढ़ोतरी के खिलाफ बीजेपी ने किया प्रदर्शन, सरकार से कर दी ये डिमांड

Karnataka BJP Protest:

Karnataka BJP Protest: कर्नाटक में बीजेपी ने राज्य सरकार की ओर से बढ़ाए गए बस किराये को लेकर शुक्रवार को बेंगलुरू में प्रदर्शन किया।कर्नाटक कैबिनेट ने गुरुवार को सभी श्रेणियों में सरकारी बस किराया 15 फीसदी बढ़ाने का फैसला किया। ये आदेश रविवार से लागू होगा।सरकार ने कहा कि इस कदम से हर महीने 74.85 करोड़ रुपये और हर साल लगभग 784 करोड़ रुपये के राजस्व आने की उम्मीद है।

Read also- गुरमीत राम रहीम पर बिफरा सर्वोच्च न्यायालय, रणजीत सिंह हत्या मामले में मांगा जवाब

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने मैजेस्टिक के केम्पेगौड़ा बस स्टैंड पर आंदोलन की अगुवाई की।पार्टी नेताओं ने यात्रियों को फूल देकर कहा कि वे उन्हें राज्य सरकार की ओर से बढ़ाए गए किराये के बोझ से सांत्वना दे रहे हैं।पत्रकारों से बातचीत में अशोक ने कहा कि राज्य में महंगाई से जनता त्रस्त है। पुलिस ने बाद में आंदोलनकारी बीजेपी नेताओं को एहतियातन हिरासत में ले लिया।

Read also- Sports: खो-खो विश्व कप में भारत- नेपाल के बीच महामुकाबला, टूर्नामेंट से पहले ट्रॉफी की गई लॉन्च

15 प्रतिशत की वृद्धि – कर्नाटक मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार के स्वामित्व वाले परिवहन निगमों के बस किराये में 15 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया।कर्नाटक के कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एच. के. पाटिल ने कहा कि ईंधन की कीमतों और कर्मचारियों पर खर्च में वृद्धि जैसी परिचालन लागत में भारी बढ़ोतरी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने चार राज्य परिवहन निगमों- कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी), उत्तर पश्चिम कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (एनडब्ल्यूकेआरटीसी), कल्याण कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (केकेआरटीसी) और बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) के बस किराये में 15 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है।’’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *