अयोध्या मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाने के लिए 20,000 लोगों ने निकाली रैली

Ramlala Pran Pratishtha:  राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ को लेकर पूरे देश मे उत्साह का माहौल बना हुआ है. चारो तरफ खुशी का माहौल हैं  दुनिया भर में हिंदू समुदाय के लोग इस ऐतिहासिक अवसर में शामिल होने के लिए खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं. विश्व भर में सनातन संस्कृति को मानने वाले लोग विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं.22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले दुनिया भर में हिंदू समुदाय के लोग किस तरह से इस जश्न को मना रहे हैं

इसी बीच बीजेपी ने सोमवार को अयोध्या में हुए भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाने के लिए कोलकाता में रैली निकाली।रैली के दौरान विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और बीजेपी नेता राहुल सिन्हा मौजूद थे। इस रैली में करीब 20,000 लोगों ने भाग लिया।रैली के बाद में बीजेपी नेता कोलकाता में राम मंदिर गए।

Read also – अयोध्‍या में प्रभु राम के कदम रखते ही गूंजने लगेगी इतने बच्‍चों की किलकारी

पश्चिम बंगाल प्रतिपक्ष नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ये कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। रैली में 20 हजार लोग पैदल चले हैं। लोग जश्न मनाने के लिए तरह-तरह के वाद्ययंत्रों का इस्तेमाल कर रहे थे। हर तरफ उत्सव का माहौल है। हर तरफ जय श्री राम के नारे लग रहे थे। ये धरती सनातनियों की है, साधु-संतों की है। इस धरती पर साधु-संतों का योगदान भुलाया नहीं जा सकेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *