Bollywood: फिल्म ‘बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर की 193.48 करोड़ रुपये की कमाई, फैंस ने दी ये प्रतिक्रिया

Bollywood:

Bollywood: सनी देओल अभिनीत फिल्म “बॉर्डर 2” ने रिलीज के चार दिनों में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 190 करोड़ रुपये से ज्याजा की कमाई की है।अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी मुख्य भूमिका में हैं।ये 1997 में आई फिल्म “बॉर्डर” का सीक्वल है, जिसकी कहानी भारतीय सैनिकों की एक छोटी बटालियन और 2000 हथियारों से लैस पाकिस्तानी सेना के बीच संघर्ष पर आधारित है। Bollywood:  

Read Also: Punjab: किसान संयुक्त मोर्चा ने बिजली संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकाला

फिल्म निर्माताओं ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े साझा किए। कैप्शन में लिखा , “यह है वो नतीजा जब हिंदुस्तान एक कहानी के साथ खड़ा होता है। अभी टिकट बुक करें! लिंक बायो में है। #Border2 दुनिया भर के सिनेमाघरों में। पोस्ट में फिल्म का पोस्टर भी था, जिस पर हर दिन के हिसाब के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का ब्यौरा दिया गया था।

Read Also: कारगिल युद्ध में दुश्मनों को सूबेदार संजय कुमार ने ऐसे चटाई थी धूल, सरकार ने दिया परमवीर चक्र सम्मान

फिल्म ने पहले दिन 32.10 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, दूसरे दिन 40.59 करोड़ रुपये का, तीसरे दिन 57.20 करोड़ रुपये का और उसके अगले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 63.59 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 193.48 करोड़ रुपये रहा।बॉर्डर 2″ का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने किया है। फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा भी अहम किरदार में हैं। Bollywood:  

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *