Britain: ट्रेन में चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर यात्रियों को किया घायल, आरोपी गिरफ्तार

Britain: ब्रिटेन के कैम्ब्रिजशायर में एक ट्रेन में कई लोगों पर चाकू से हमला किया गया, जिसके बाद पुलिस ने शनिवार शाम को ट्रेन को रोककर घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।ब्रिटेन की पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से नौ को जानलेवा चोटें आई हैं। आतंकवाद निरोधी पुलिस जांच में सहयोग कर रही है।कैम्ब्रिजशायर पुलिस ने कहा कि उसके अधिकारी हंटिंगडन में ट्रेन को रोकने और घायलों को अस्पताल ले जाने के बाद ब्रिटिश यातायात पुलिस (बीटीपी) के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। Britain:

Read also- IND vs AUS T20: टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने दिया 187 रनों का लक्ष्य

कैम्ब्रिजशायर पुलिस ने बयान में कहा, “हमें शाम 7:39 बजे (स्थानीय समयानुसार) सूचना मिली कि ट्रेन में कई लोगों पर चाकू से हमला किया गया है।”पुलिस ने कहा, “अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रेन को हंटिंगडन में रोका गया, जहां दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।ब्रिटिश प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने इस “भयावह घटना” की सोशल मीडिया पर निंदा की और लोगों से पुलिस की सलाह मानने का आग्रह किया।Britain:

Read also-Bollywood: किंग फिल्म में नजर आएंगे सुपरस्टार शाहरुख खान, बर्थडे पर शेयर किया वीडियो

स्टार्मर ने कहा, “हंटिंगडन के पास ट्रेन में हुई ये भयावह घटना बेहद चिंताजनक है।उन्होंने कहा, “मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं और आपातकालीन सेवाओं को उनकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद। इलाके में रहने वाले सभी लोगों को पुलिस की सलाह माननी चाहिए।ब्रिटेन की गृह मंत्री शबाना महमूद ने कहा कि हंटिंगडन में चाकूबाजी की घटना के बारे में सुनकर उन्हें “बहुत दुख” हुआ है।उन्होंने कहा, “दो संदिग्धों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। मुझे जांच के बारे में नियमित रूप से जानकारी दी जा रही है। Britain:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *