अभी तक आपने गाजर का हलवा ही खाया होगा लेकिन आज कुछ नया खाइए

carrot paratha recipe, अभी तक आपने गाजर का हलवा ही खाया होगा लेकिन आज ...

अभी तक आपने गाजर का हलवा खाया है लेकिन आज हम कुछ और खिलाने वाले है । गाजर का हलवा, खीर, अचार खाना  सभी ने खाया होगा लेकिन इस रेसिपी में गाजर से टेस्टी पराठ खाने को मिलेगें। गाजर की एक से बढ़कर एक रेसिपी बना सकते है लेकिन आज हम आपको गाजर के पराठे बनाने के बारे में बता रहे हैं.

यह बहुत टेस्टी और हेल्थी होते है, आप इस सर्दी गाजर के पराठे जरूर बनाइए। ये घर के सभी सदस्य को पसंद आएगा.. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी..

ऐसे बनाए गाजर का पराठा

गाजर का पराठा बनाने के लिए गाजर को अच्छी तरह से साफ करने के बाद उसका छिलका उतार लें।

इसके बाद गाजर कद्दूकस कर लें, अब एक बर्तन में कद्दूकस किए हुए गाजर को ले और इस में गेहूं का आटा मिलाएं।

अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटा अदरक का टुकड़ा, धनिया की पत्ती,नमक आजमाएं मंगरेला डालें इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।

आप चाहे तो इस मिश्रण में तेल भी डाल सकती हैं, इससे बोलते समय आसानी रहेगी।

अब मिश्रण को आटे की तरह अच्छी तरह से गूंथें, गाजर का पानी अगर कम लग रहा है तो थोड़ा सा गुनगुना पानी डाल कर आटे को गूंथे।

ध्यान रहे कि आटा गीला ना हो पाए इसलिए पानी डालते समय सावधानी रखें.आटे को गूंथ कर 15 मिनट के लिए सेटल होने दें।

अब गैस पर तवा चढ़ाएं और बेले हुए पराठे को इस पर डालें , पराटो को तेल या देसी घी की मदद से सुनहरा होने तक तलें।

बस तैयार है गरमा गरम पराठे, इन्हें चटनी या अचार के साथ खा सकते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Carrot paratha recipe

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *