सुकमा मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए, दो जवान घायल

Chhattisgarh

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बड़े नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों ने शनिवार यानी की आज 29 मार्च को एक मुठभेड़ में 16 माओवादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

Read Also: गर्मी में ऐसे रखें सेहत का ख्याल- कहीं आप भी न हो जाएं हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और फूड पॉइजनिंग के शिकार

अधिकारियों ने बताया कि राज्य पुलिस की एक इकाई जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दो जवान मुठभेड़ में घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ की जगह से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। बस्तर इलाके के आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि केरलापाल थाना इलाके के जंगल में सुबह करीब आठ बजे उस समय गोलीबारी हुई जब सुरक्षाकर्मियों का एक संयुक्त दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था। उन्होंने बताया कि केरलापाल इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर शुक्रवार 28 मार्च की रात शुरू किए गए अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान शामिल थे।

Read Also: आज से बिहार के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे अमित शाह, NDA नेताओं से करेंगे मुलाकात

पुलिस ने बताया कि अब तक मुठभेड़ की जगह से 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं । अभियान अब भी जारी है। अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान डीआरजी के दो जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं, उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एके-47 राइफल, सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), इंसास राइफल, .303 राइफल, रॉकेट लांचर और बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) सहित भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। इस कार्रवाई के साथ ही इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 132 नक्सली मारे गए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *