Delhi Politics: अरविंद केजरीवाल की फिर टूटी उम्मीदें, 20 अगस्त तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Arvind Kejriwal News:

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली की कोर्ट ने गुरुवार को कथित शराब नीति घोटाले में सीबीआई की ओर से दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 अगस्त तक बढ़ा दी।स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट में पेश किए जाने के बाद केजरीवाल की हिरासत बढ़ा दी।कोर्ट इस मामले में केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई की ओर से दायर पूरक आरोपपत्र पर 12 अगस्त को विचार कर सकती है।

Read also-Olympics: भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बढ़ाया तिरंगे का मान

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ी केजरीवाल की मुश्किलें – जज ने जून में केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था और कहा था कि उनका नाम “मुख्य साजिशकर्ताओं” में से एक के तौर पर नाम सामने आया है और जांच अभी भी जारी है।जज ने सीबीआई की आशंका पर भी गौर किया था, जिसने दावा किया था कि केजरीवाल मामले में गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।55 साल के केजरीवाल को सीबीआई ने 26 जून को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था, जहां वो ईडी की ओर से दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में न्यायिक हिरासत में थे।

Read also-South Actor नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से की सगाई, सामने आई दुल्हनिया के पहली तस्वीर

ईडी ने 21 मार्च को किया गिरफ्तार –सीएम केजरीवाल अब भी जेल में हैं, क्योंकि वह सीबीआई जांच के सिलसिले में न्यायिक हिरासत में हैं. सीएम केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट ने 12 जुलाई को सीएम केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी थी और पीएमएलए के तहत गिरफ्तारी की आवश्यकता और अनिवार्यता के पहलू पर तीन सवालों पर विचार के लिए इस मामले को एक बड़ी पीठ को भेज दिया था.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *