के.सी. वेणुगोपाल ने बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर पर दिया ये बयान ,गरमाई सियासत

K.C. Venugopal on Anurag Thakur:

K.C. Venugopal on Anurag Thakur: लोेकसभा में कांग्रेस सांसद के. सी. वेणुगोपाल ने मंगलवार को कहा कि स्पीकर ने सोमवार को राहुल गांधी के दिए भाषण के कुछ हिस्सों को एक्सपंज किया लेकिन उन्होंने बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर के भाषण को छुआ तक नहीं।वेणुगोपाल ने कहा, “कल अनुराग ठाकुर और गृह मंत्री हमें रूल बुक दिखा रहे थे। हम रूल बुक और स्पीकर का सम्मान करते हैं लेकिन रूल बुक लोकसभा के सभी सदस्यों पर लागू होती है। स्पीकर ने राहुल गांधी के भाषण को एक्सपंज किया लेकिन उन्होंने अनुराग ठाकुर के भाषण के साथ ऐसा नहीं किया। कल अनुराग ठाकुर कई तरह के आरोप लगा रहे थे।”कांग्रेस नेता वेणुगोपाल के बयान पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्होंने अपने भाषण में गलत नहीं बोला है। हमने कांग्रेस को 1975 में इमरजेंसी लगाने पर चुनौती दी थी।

Read Also: DMRC-Driverless Train: बिना ड्राइवर अब चलेगी दिल्ली मैट्रो, क्या यात्री रहेंगे सेफ?

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने दिया ये बयान – कल अगर मेरी पार्टी ने, मेरे प्रधानमंत्रीजी ने अवसर दिया अपना पक्ष रखने का, अपनी पार्टी का पक्ष रखने का। अगर उसमें एक भी बात असत्य हो तो जो मैंने कहा कि इमरजेंसी आपने लगाई थी। लोकतंत्र का चीर हरण आपने किया था। अगर आपको लगता है कि ये झूठ है तो इसपे बोलिए, मैंने कहा था।

यह भी जानें –गौरतलब है, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को सदन में चर्चा के दौरान BJP, RSS और PM मोदी को निशाने पर लेते हुए हिंदुओं पर कहा कि “जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, वे चौबीसों घंटे “हिंसा और नफरत” में लगे रहते हैं। हिंदू धर्म स्पष्ट रूप से कहता है कि हमें सत्य के साथ खड़ा रहना चाहिए, सत्य से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए, सत्य से कभी नहीं डरना चाहिए, अहिंसा हमारा प्रतीक है। जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं वे हमेशा हिंसा, नफरत, झूठ पर ध्यान केंद्रित करते हैं आप बिल्कुल भी हिंदू नहीं हैं। उन्होंने कहा कि BJP, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) या नरेंद्र मोदी संपूर्ण हिंदू समाज नहीं हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *