Delhi Politics: CM रेखा गुप्ता ने वॉकथॉन का आयोजन कर डॉ. भीमराव आंबेडकर पर दिया बड़ा बयान

CM Rekha News: 

CM Rekha News:  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को एक वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।ये वॉकथॉन बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा आयोजित किया गया।इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार डॉ. आंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चलने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ये पक्का करने के लिए काम कर रही है कि दिल्ली के हर नागरिक को उनके हक और सुविधाएं मिलें।

Read also-Delhi Metro News: दिल्ली में देर रात तक चलेगी मेट्रो, IPL की वजह से बदला मेट्रो का समय

CM रेखा गुप्ता ने कही ये बात- आज दिल्ली सरकार द्वारा डॉ. बाबा भीमराव आंबेडकर जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में बहुत ही सुंदर वॉकथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों बच्चों ने सहभागिता की और हम ये मानते हैं कि बाबा साहेब कहने के व्यक्तित्व नहीं थे जीने के व्यक्तित्व थे। आज के समय में उनको याद किया जाए। उनको जिया जाए अपने कर्मों के माध्यम से और दिल्ली सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि बाबा साहब के दिखाए हुए रास्ते पर उनके दिए हुए सिद्धांतों का अनुपालना करते हुए काम करें।”

Read also-Baisakhi News: PM मोदी ने दीं लोगों को बैसाखी की शुभकामनाएं

14 अप्रैल मनाई जाती है अंबेडकर जयंती –  हर साल भारत में 14 अप्रैल को देश में अंबेडकर जयंती के रूप में मनाया जाता है।अंबेडकर के द्वारा किए गए साहसी कार्यों को याद कर देशभर में जुलूस व झांकी निकाली जाती है। इस दिन को डॉ भीमराव अंबेडकर (Dr Ambedkar) के जन्मदिन के तौर पर याद किया जाता है. अंबेडकर एक महान समाज सुधारक, संविधान निर्माता और करोड़ों लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले नेता थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *