Bengaluru: CM सिद्धारमैया ने क्वांटम इंडिया शिखर सम्मेलन का किया उद्घाटन

Karnataka:

CM Siddaramaiah: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को देश के पहले क्वांटम इंडिया बेंगलुरु शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बेंगलुरु 2035 तक एशिया की क्वांटम राजधानी होगा।कर्नाटक सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आईआईएससी की क्वांटम प्रौद्योगिकी पहल के सहयोग से और राष्ट्रीय क्वांटम मिशन द्वारा समर्थित इस शिखर सम्मेलन में बोलते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि ये आयोजन भारत की क्वांटम यात्रा में एक मील का पत्थर है।CM Siddaramaiah

Read also- भारत को झटका देकर राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ किया तेल समझौता

उन्होंने कहा, “हमारा मकसद इस प्लेटफॉर्म को सहयोग, नवाचार और वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों के लिए एक वैश्विक केंद्र में बदलना है।”उन्होंने क्वांटम तकनीक में कर्नाटक के नेतृत्व को आगे बढ़ाने के लिए रणनीति की रूपरेखा प्रस्तुत की।सीएम ने कहा, “हमारी रणनीति पांच प्रमुख स्तंभों पर आधारित है ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि कर्नाटक भारत की क्वांटम क्रांति का नेतृत्व करे।”उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य 10,000 नौकरियां पैदा करना और 2035 तक कर्नाटक को “एशिया की क्वांटम राजधानी” के तौर पर विकसित करना है।पैनल चर्चाओं, सत्रों और उद्योग प्रस्तुतियों के जरिए, क्वांटम प्रौद्योगिकी नए विकास की तरफ आगे बढ़ेगी । CM Siddaramaiah

Read also-  बाराबंकी में तालाब किनारे संदिग्ध अवस्था में महिला कांस्टेबल का शव, जांच में जुटी पुलिस

सिद्धारमैया, मुख्यमंत्री, कर्नाटक: आईआईएससी की क्वांटम प्रौद्योगिकी पहल के साथ साझेदारी में कर्नाटक सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित और राष्ट्रीय क्वांटम मिशन द्वारा समर्थित ये कार्यक्रम भारत की क्वांटम यात्रा में एक मील का पत्थर है। हमारा लक्ष्य इस प्लेटफॉर्म को सहयोग, नवाचार और वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों का एक वैश्विक केंद्र बनाना है। मैं गर्व से ये ऐलान करता हूं कि कर्नाटक, भारत क्वांटम युग में विश्व का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।CM Siddaramaiah

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *