Congress 2nd List: कांग्रेस ने जारी की 43 लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

Congress 2nd List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है, जिसमें 43 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

Congress ने जारी की 43 लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

आपको बता दें, लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी करते हुए 43 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। कांग्रेस ने असम, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और दमन व दीव में अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। छिंदवाड़ा से मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को टिकट मिला है और राजस्थान के जालौर से पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को टिकट मिला है।

Read Also: पीएम मोदी ने गुजरात में सुजुकी मोटर के पहले इन-प्लांट रेलवे साइडिंग प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया

कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जानकारी शेयर करते हुए ट्वीट किया कि “कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची को अंतिम रूप दे दिया है। पैनल ने असम, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और दमन और दीव से चुनाव लड़ने के लिए 43 उम्मीदवारों का चयन किया है।

इस लिस्ट में 10 उम्मीदवार सामान्य वर्ग से हैं, 33 उम्मीदवार एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समूह से हैं। वहीं इन 43 उम्मीदवारों में 25 उम्मीदवार 50 वर्ष से कम आयु के हैं, 8 उम्मीदवार 51-60 आयु वर्ग के हैं और 10 लोग 61-70 आयु वर्ग के हैं। इसके साथ ही 76.7% उम्मीदवार एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समूहों से हैं।

Read Also: Haryana CM Oath : नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के CM

गौरतलब है, इससे पहले कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करते हुए 39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था, जिसमें राहुल गांधी, सीएम भूपेश बघेल, केसी वेणुगोपाल और शशि थरूर जैसे कई बड़े नाम शामिल थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *