भुवनेश्वर में आवासीय इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत

Odisha: Three people died in a fire at a residential building in Bhubaneswar.

Odisha: ओडिशा के भुवनेश्वर में बुधवार यानी आज 6 मई को एक आवासीय इमारत में लगी भीषण आग में एक लड़की समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने ये जानकारी दी। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लक्ष्मीसागर इलाके में स्थित बसंती विला अपार्टमेंट के भूतल पर तड़के करीब चार बजे आग लगी।

उन्होंने बताया, ‘‘आग लगने के दौरान दो बुजुर्ग व्यक्ति इमारत के अंदर फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पहचान बिस्वजीत बेहरा (70) और सुलता बेहरा (65) के रूप में हुई है, जबकि आग में गंभीर रूप से झुलसी एक लड़की ने कैपिटल अस्पताल में दम तोड़ दिया।’’ अधिकारी ने बताया कि इमारत से लगभग 30 निवासियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

Read Also: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने दिए हिंसा में शामिल लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश

Odisha- अधिकारी ने बताया कि बिस्वजीत बेहरा इस आवासीय इमारत के सुरक्षा गार्ड थे। मृतक 10 वर्षीय लड़की की पहचान तेजस्वनी बेहरा के रूप में हुई है। दमकल अधिकारी रमेश चंद्र सेठी ने कहा, ‘‘आग लगने का सही कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। संभवत: इमारत के भूतल पर कार पार्किंग क्षेत्र के पास स्थित बिजली पैनल बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी।’’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *